शनिवार, 4 जनवरी 2014

नोबल प्राईज 2013

नोबल प्राईज 2012-13 

1. - चिकित्सा:- 

हार्मोन शरीर के विभिन्न अंगों में स्थित नलिका विहीन ग्रन्थियों जिन्हें ’एण्डोक्राइन ग्लैण्ड्स’ कहते हैं के द्वारा बनाई जाती हैं। हार्मोन्स रक्त प्रवाह के माध्यम से शरीर की कोशिकाओं में पहुँचते हैं एवं विभिन्न महत्वपूर्ण जैविक क्रियाओं का नियंत्रण करते हैं। कोशिकाओं में विभिन्न हार्मोन्स का प्रवाह किस प्रकार से होता है, इस विषय पर महत्वपूर्ण अनुसंधान के लिए इस वर्ष का नोबल प्राईज संयुक्त रूप से निम्न वैज्ञानिकों को प्रदान किया गया है -
1 जेम्स रादमैन, अमेरिका 
2 रैंडी शेकमन, अमेरिका 
3 थामस सुडाॅफ, जर्मनी 

2. - अर्थशास्त्र 

’’पूँजी की कीमत समझने की वर्तमान व्यवस्था की आधारशिला’’ पर महत्वपूर्ण शोध कार्य हेतु निम्न अर्थशास्त्रियों का इस वर्ष का नोबल प्राईज प्रदान किया गया- 
1. लार्स पीटर हैनसन, अमेरिका 
2. यूजीन फामा, अमेरिका 
3. राबर्ट शिलर, अमेरिका 

 3. - भौतिक शास्त्र 

पदार्थ के मूल कण ’हिग्स बोसाॅन’ जिसे ’गाॅड पार्टिकल’ भी कहा जाता है की खोज करने पर इस वर्ष भौतिकी का नोबल प्राईज निम्न वैज्ञानिकों को प्रदान किया गया - 
1 - पीटर हिग्स (84 वर्षीय), ब्रिटेन 
2 - फ्रांस्वा एंगलर्ट (80 वर्षीय), बेल्जियम 

4 - रसायन शास्त्र 

जटिल रसायनिक क्रियाओं को समझाने के लिए बहुमापन प्रणाली का विकास करने के लिए निम्न वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया - 
1 - मार्टिन कारप्लस, अमेरिकन आस्ट्रेलियाई 
2 - माइकल लेविट, अमेरिकन ब्रिटिश 
3 - आरिया वार्शेल, अमेरिकन इजरायली 

5. - साहित्य 

’’मानवीय स्थिति की कमजोरियों पर आधारित कहानियों’’ के लिए कनडा के 82 वर्षीय एलिस मुनरो को इस वर्ष का नोबल प्राईज प्रदान किया गया। एलिस मुनरो साहित्य का नोबल प्राईज पाने वाली विश्व की 13 वीं महिला साहित्यकार हैं। 

6. - शांति 

इस वर्ध शांति का नोबल प्रईज दुनिया को रसायनिक हथियारों से मुक्त कराने के लिए काम करने वाली संस्था “O.P.C.W. - ORGANIZATION FOR THE PROHIBITION OF CHEMICAL WEAPONS” को यह पुरस्कार दिया गया है। 
000
 प्रस्तुति - कुबेर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें