रविवार, 4 अक्तूबर 2015

आलेख


जरा सोचें और बतायें - हिन्दी को भारत की राष्ट्रभाषा के रूप में कब आत्मार्पित किया गया है? क्या पं. सुन्दर लाल शर्मा छत्तीसगढ़ी गाँधी हैं?

छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों के बी. ए. तृतीय वर्ष की कक्षाओं में एक किताब चलती है, ’’जनपदीय भाषा-साहित्य छत्तीसगढ़ी’’ इसके संपादक हैं सत्यभामा आडिल तथा इसे प्रकाशित किया है, छत्तीसगढ़ राज्य हिंदी ग्रंथ अकादमी ने। किताब के प्रकाशकीय में अकादमी के संचालक रमेश नैयर ने एक वाक्य ऐसा भी लिखा है - ’राष्ट्रभाषा और राजभाषा के रूप में आत्मार्पित ’हिंदी’ आजादी की आधी शताब्दी बीत जाने के बाद भी सर्वमान्य और शक्तिमान भाषा का स्थान नहीं पा सकी है।’ यहाँ पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि हिंदी किस देश (राष्ट्र) की राष्ट्रभाषा है। प्रकाशक का आशय यदि भारत से है, तो यह बताने की कृपा करें कि हिन्दी को भारत की राष्ट्रभाषा के रूप में कब आत्मार्पित किया गया है? जहाँ तक मुझे पता है, भारत की कोई राष्ट्रभाषा नहीं है। 

इसी किताब के पृष्ठ 52 में यह वाक्य लिखा है - ’छत्तीसगढ़ी गाँधी के नाम से विख्यात, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. सुन्दर लाल एक युग प्रवर्तक थे।’
इस वाक्य में -
1. जिसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. सुन्दर लाल लिखा गया है उनका पूरा नाम पं. सुन्दर लाल शर्मा है।
2. कृपया स्पष्ट करें कि पं. सुन्दर लाल शर्मा यदि छत्तीसगढ़ी गाँधी हैं तो महात्मा गाँधी को भारतीय पिता कहा जा सकता है?
000

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें