रविवार, 20 अप्रैल 2014

आलेख

LED TV क्या है?

LED TV, Light-emitting diodes अर्थात् LEDs तकनीक पर आधारित TV है जिसे औपचारिक रूप से LED-backlight LCD Television कहा जाता है।

LEDs मूल रूप से PN-junction Diode का संयोजन है, जो कि एक अर्धचालक (semiconductor) युक्ति है। LEDs के धनोद (anode lead)  पर जब वोल्टेज प्रदान किया जाता है, यह ऋणोद (cathode lead)  की तुलना में अधिक धनात्मक हो जाता है और युक्ति के अंदर इलेक्ट्राॅन प्रवाहित होने लगता है जो होल के साथ पुनर्संयोजित होकर फोटाॅन (photon) के रूप में (प्रकाश) ऊर्जा मुक्त करता है। इसे इलेक्ट्रोल्युमिनिसेन्स (electroluminescence)  प्रभाव कहा जाता है। इसकी खोज 1907 में हो चुकी थी परन्तु इसका व्यवसायिक उपयोग 1968 के बाद ही संभव हो सका। LEDs में उत्पन्न प्रकाश एकवर्णी (monochrome) और एक ही तरंगदैध्र्य (wavelength)  वाली होती हैं। उत्पन्न प्रकाश का रंग LED में प्रयुक्त अर्धचालक पदार्थ के ऊपर निर्भर रहता है। LEDs में दृश्य प्रकाश के अलावा इन्फ्रारेड तथा अल्ट्रावायलेट प्रकाश तरंगें भी उत्पन्न होती है जिनका उपयोग रिमोट उपकरणों में किया जाता है।

LED TV  में तीन तरह की तकनीक का प्रयोग किया जाता है -
1. Edge-lit LED
2. RGB LED
3. Full-arry LED

भविष्य की तकनीक:-

1. Organic light-emitting diods (OLEDs) :-  इस तकीनक का प्रयोग करके प्लास्टिक की तरह लचीला और पतला Display बनाया जा रहा है जो कि मौजूदा तकनीक की तुलना में अधिक गुणवत्ता वाली, सुग्राही और उपयोगी होगा। 
2. Quantom dot based LED Display :-. यह तकनीक अभी प्रायोगिक स्तर पर है और यह प्लाज्मा टी वी तथा OLEDs तकनीक से भी श्रेष्ठ होगा। 

LED की खूबियाँ:-

इसका आकार छोटा (2 मि.मी.) होता है।
यह बहुत कम ऊर्जा पर चलता है।
इसमें  कलर फिल्टर की आवश्यकता नहीं होती।
इसका प्रकाश शीतल होता है।
यह झटकों को सहन करने में सक्षम है।
इसका जीवनकाल 50 हजार घंटों का होता है।
000

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें