सोमवार, 9 नवंबर 2015

व्यंग्य

एक अश्लील कथा


कथा इस प्रकार है -

इस देश में कभी एक महान उपदेशक हुआ था। वह परम ज्ञानी, प्रकाण्ड विद्वान और प्रखर चिंतक था। गाँव-गाँव घूमकर लोगों को उपदेश देना उसका व्यवसाय था। लोग उसे ईश्वर की भांति पूजत थे।

उपदेशक महोदय पिछले कुछ दिनों से इस उपदेश पर वह बड़ा जोर देने लगा था - ’सज्जनों! शास्त्रों में लिखा है - पशुओं के साथ मैथुन कभी नहीं करना चाहिए। यह महापाप है। ऐसा करने वालों को घोर नरक का भागी बनना पड़ता है।’

उपदेशक महोदय का एक सेवक था जो हमेशा उनके साथ बना रहता था। उसे इस नये उपदेश से बड़ी उलझन होने लगी थी। वह सोचता था - सज्जन व्यक्ति ऐस कृत्य भला क्यों करेगा। और ऐसा कृत्य करने वाला सज्जन कैसे होगा?

पिछले कुछ दिनों से ही उपदेशक महोदय अपनी नयी-नवेली घोड़ी पर सवार होकर रोज प्रातःकाल जंगल की ओर सैर करने निकल पड़ता था और बड़ी देर बाद लौटता था। एक दिन वह सेवक छिपकर उसके पीछे हो लिया।

निर्जन, घने जंगल के बीच एक नदी बहती थी। उपदेशक महोदय अपनी नयी-नवेली घोड़ी को नदी के बीचोंबीच, जहाँ घुटनों तक पानी था ले गया और उसके साथ मैथुन करने लगा। सेवक ने यह देख लिया।

उपदेशक महोदय सदा सेवक की अवहेलना किया करता था। आज सेवक के पास अवसर था, उपदेशक महोदय को नीचा दिखाने का। उपदेश हेतु जब वह सज-धजकर मंच की ओर जाने के लिए तैयार हुआ तब सेवक ने कहा - ’’प्रभु! आपके उस उपदेश का रहस्य मैंने आज सुबह-सुबह नदी पर समझ लिया है, सोचता हूँ, लोगों को भी अवगत करा दूँ।’’

सुनकर उपदेशक महोदय पलभर के लिए विचलित हुए परन्तु तुरंत ही स्थितप्रज्ञों की तरह संयत होकर कहने लगा - ’’मूर्ख! जरूर बताओ। परन्तु शास्त्रों में इसके आगे यह भी लिखा है, सुनते जाओ - ’अगर यह कृत्य सूर्योदय के समय निर्जन वन में किसी नदी के बीच, घुटने भर जल में खड़े होकर किया जाय तो मन को असीम शांति मिलती है और स्वर्ग की प्राप्ति होती है।’ तू मेरा प्रिय शिष्य है इसलिए इस रहस्य को बता रहा हूँ अन्यथा शास्त्रों में इस अंश को प्रकट करने के लिए निषेध किया गया है। शास्त्रों में निषिद्ध बातों का उलंघन करने से पाप लगता है।’’

पुण्य प्राप्ति की लालसा में और पाप से बचने के लिए सेवक ने आज तक इस महात्मय का उल्लेख किसी से नहीं किया।

मुझे लगता है, उपदेशों से लबालब तमाम तरह के ग्रंथ ऐसे ही उपदेशकों के द्वारा लिखे गये होंगे। और यह भी, सारे उपदेशक इन्हीं उपदेशक महोदय के ही वंशज होंगे।
000 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें