सोमवार, 7 अगस्त 2017

कविता

फिल्म - ’तीसरी कसम’ का दिल को छू लेनेवाला गीत

लाली-लाली डोलिया में लाली रे दुल्हनिया।
पिया की पियारी भोलीभाली, रे दुल्हनिया।

लाली-लाली डोलिया में लाली रे दुल्हनिया।
मीठे बैन, तीखे नैनोवाली, रे दुल्हनिया।

लौटेगी जो गोदी भर हमें ना भुलाना।
लड्डू-पेड़े लाना अपने हाथों से खिलाना।
तेरी सब रातें हो दिवाली, रे दुल्हनिया।

दूल्हे राजा रखना जतन से दुल्हन को।
कभी ना दुखाना तू गोरिया के मन को।
नाजुक है, नाजों की है पाली, रे दुल्हनिया।
000

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें