मंगलवार, 2 मई 2017

आलेख

कुछ जानकारियां अंतर्जाल से

प्रक्षेपास्त्रों के प्रकार Types Of Missiles :- प्रमुख रूप से मिसाइल दो प्रकार के होते हैं,
   १ - क्रूज मिसाइल Cruise Missile
   2 - बैलिस्टिक मिसाइल Ballistic Missile

१- क्रूज मिसाइल Cruise Missile
क्रूज मिसाइलें स्वचालित, स्व निर्देशित होती है.। ये सतह के काफी  नजदीक उड़ते हैं। क्रूज मिसाइलें ज्वलनशील विस्फोटक के द्वारा लक्ष्य को भेदती हैं। यह प्रक्षेपास्त्र प्राय: जेट इंजन से चालित होता है। इन प्रक्षेपास्त्रों को विस्फोटकों को उच्च सटीकता  एवं उच्च गति से ले जाने के लिए बनाया जाता है।

2- बैलिस्टिक मिसाइल Ballistic Missile
बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र या बैलिस्टिक मिसाइल (ballistic missile) उस प्रक्षेपास्त्र को कहते हैं जिसका प्रक्षेपण पथ सब-आर्बिटल बैलिस्टिक पथ होता है। इसका उपयोग किसी हथियार (प्राय: नाभिकीय अस्त्र) को किसी पूर्वनिर्धारित लक्ष्य पर दागने के लिये किया जाता है। यह मिसाइल अपने प्रक्षेपण के प्रारम्भिक चरण में ही निर्देशित की जाती है; उसके बाद इनका पथ कक्षीय यांत्रिकी (या आर्बिटल मेकैनिक्स) के सिद्धान्तों एवं बैलिस्टिक्स के सिद्धान्तों से निर्धारित होता है। अभी तक इन्हें रासायनिक रॉकेट इंजनों के द्वारा प्रणोदित (प्रोपेल) किया जाता है। यह मिसाइलें बड़ी मात्रा में विस्फोटकों को ले जाने में सक्षम होती हैं। भारत की पृथ्वी, अग्नि, और धनुष मिसाइलें इस श्रेणी में आती हैं।

गति के आधार पर क्रूज मिसाइलें 3 प्रकार की हो सकती हैं-

१- अवध्वनिक क्रूज प्रक्षेपास्त्र Subsonic Cruise Missile –  इस प्रकार के मिसाइलों की रफ़्तार ध्वनि की रफ़्तार से कम होती है। ये मिसाइलें लगभग 0.8 मैक(1 मैक ध्वनि के रफ़्तार के बराबर अर्थात 343.2 मी./से. या 1236 किमी./घं) होती है। इस प्रकार की मिसाइलों का अच्छा उदाहरण अमेरिका की टॉमहॉक (Tomahawk) और फ्रांस की एक्सोसल (Exocel) है।

2- पराध्वनिक क्रूज प्रक्षेपास्त्र Supersonic Cruise Missile-  इस प्रकार की मिसाइलें लगभग 2 से 3 मैक की रफ़्तार से उड़ने में सक्षम होती हैं, अर्थात ये लगभग 1 किमी. की दुरी 1 सेकंड में तय कर लेती हैं। उच्च गति से उड़ने के कारण ये मिसाइलें अति विध्वंसक होती हैं। भारत और रूस के सहयोग से निर्मित ब्रह्मोस (BRAHMOS) मिसाइलें इस श्रेणी में आती हैं।  ब्रह्मोस मिसाइल विश्व में अपनी श्रेणी का एकमात्र कार्यरत प्रक्षेपास्त्र है।

३- अतिध्वनिक क्रूज प्रक्षेपास्त्र Hypersonic Cruise Missile- 5 मैक से अधिक गति से उड़ने वाली मिसाइलें इस श्रेणी में आती है। भारत में ब्रह्मोस – II का विकास इस श्रेणी में किया जा रहा है। विश्व के कई अन्य देश भी इस तरह की मिसाइलो के विकास की प्रक्रिया में शामिल हैं।

प्रक्षेपास्त्रों का वर्गीकरण निम्न आधार पर भी किया जाता है.

अ. प्रक्षेपण के आधार पर मिसाइलों के प्रकार Types  Of Missiles On The Basis Of Launch Mode
    सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल Surface-To -Surface Missile
    सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल Surface-To-Air Missile
    सतह (समुद्र-तट) से समुद्र  में मार करने वाली मिसाइल Surface (Coast)-To- Sea Missile
    हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल  Air-To -Air Missile
    हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइल Air-To- Surface Missile
    समुद्र से समुद्र में मार करने वाली मिसाइल Sea-To- Sea Missile
    समुद्र से सतह (तट) पर मार करने वाली मिसाइल Sea-To- Surface Missile
    टैंक रोधी मिसाइल Anti-Tank Missile

ब. दूरी या मारक क्षमता के आधार पर मिसाइलों के प्रकार Types Of Missiles On The Basis Of Range
    कम दूरी तक मार करने वाली मिसाइल Short Range Missiles
    मध्यम दूरी तक मार करने वाली मिसाइल Medium-Range Ballistic Missiles (MRBM)
    मध्यवर्ती दूरी तक मार करने वाली मिसाइल Intermediate-Range Ballistic Missiles(IRBM)
    अंतरमहाद्वीपीय दूरी तक मार करने की क्षमता वाली मिसाइल Intercontinental Or Long-Range Ballistic Missiles(ICBM)


स. नोदन या संचालक शक्ति के आधार पर मिसाइलों के प्रकार Types Of Missiles On The Basis Of Propulsion
    ठोस नोदन Solid Propulsion
    तरल नोदन Liquid Propulsion
    मिश्रित नोदन Hybrid Propulsion
    रैमजेट Ramjet
    स्क्रैमजेट Scramjet
    निम्नतापी नोदन Cryogenic


द. हथियारों के आधार पर प्रक्षेपास्त्रों के प्रकार Types Of Missiles On The Basis Of Warhead
    पारंपरिक हथियार ले जाने में सक्षम Conventional
    सामरिक हथियार ले जाने में सक्षम Strategic

इ. निर्देशन प्रणाली के आधार पर मिसाइलों के प्रकार Types Of Missiles On The Basis Of Guidance System
    तार द्वारा निर्देश Wire  Guidance
    समादेश निर्देश Command  Guidance
    तुलनात्मक भूभागीय निर्देश Terrain Comparison  Guidance
    स्थलीय या पार्थिव निर्देश Terrestrial Guidance
    जड़त्वीय निर्देश Inertial Guidance
    लेजर निर्देश  Laser Guidance
    किरणपुंज आरोही निर्देशन  Beam Rider Guidance
    ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जी.पी.एस.) और रेडियो फ्रीक्वेंसी द्वारा (आर.एफ.) निर्देश Global Positioning System (GPS) and Radio Frequency (RF) Guidance


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें